जिला -बिलासपुर (छ.ग. )
विधा -छंद मुक्त
विषय -ज्ञान
जीवन संगम सुख दुख का,
सुन लो साथी साधु सुजान l
इन्ही दोनों मे छुपा हुआ है,
सृष्टि चक्र का सच नित ज्ञान ll
माना हम कर लेते निज काम,
इतनी सी बात से नही अंजान
हम साधन हैं विदित सभी को,
सृष्टि चक्र का सच नित ज्ञान ll
हर मन में एक बात बसती है,
आत्म मनन सदा राह महान l
ध्याओ साधो मन मंदिर को,
सृष्टि चक्र का सच नित ज्ञान ll
स्व निर्माण का सपना बुनकर,
साक्षी बनो सुन सद्भावी इंसान l
मानवता ही विश्व धर्म सकाम,
सृष्टि चक्र का सच नित ज्ञान ll
No comments:
Post a Comment