Wednesday, July 29, 2020

जशपुर,छत्तीसगढ़ से कवि पुष्पेंद्र शुक्ला पुष्पराज जी की कविता- अनमोल समय नहीं खोना है

नाम-पुष्पेन्द्र शुक्ला पुष्पराज 
जिला- जशपुर छत्तीसगढ़
विषय-**अनमोल समय नहीं खोना है **

पल-पल बीते,वक्त हमारा,
उम्र बढे,जीवन घटे हमारा।
धड़कन बोले,नहिं सोना है,
अनमोल समय नहीं खोना है ।।
**************************************************
जिनको कल खेलते देखा,
अपने आंगन में उछलते देखा।
बेटी बिछड़े तो फिर रोना है,
अनमोल समय नहीं खोना है ।।
**************************************************
बिन लक्ष्य के जो हैं भटकते,
टुटे पुल में  जैसे लटकते ।
गलतियों को जरा,बारिशों से धोना है,
अनमोल समय नहीं खोना है ।।
**************************************************
चार पल रूपी चार आश्रम है,
जियो खुशी से,ये आरोही क्रम है ।
हर पल का अपना मजा होना है,
अनमोल समय नहीं खोना है ।।
**************************************************
          पुष्पेन्द्र शुक्ला "पुष्पराज"
           जशपुर नगर छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...