रचयिता ---- नाम --- प्रतिभा प्रसाद "कुमकुम"
शहर ---- जमशेदपुर , झारखंड ।
नियर एयरपोर्ट ।
विधा --- *दोहा सृजन*
विषय --- *गाँव का जीवन*
(000) *गाँव का जीवन*
देखें जीवन गाँव का , सुंदर है परिवेश ।
मिलता भारत अन्न है , फूले पूरा देश ।।
माटी चंदन गाँव की , रखना है संभाल ।
यही देश का मान है , दिखता भारत भाल ।।
गाँवों के चौपाल पर , लगा नीम का पेड़ ।
रखता सदा निरोग है , कभी लगा लो रेड़ ।।
हरियाली है खेत में , शोभा दिखती गाँव ।
मधुर वचन है बोलना , बैठ नीम की छाँव ।।
चलो देखन गाँव चलें , देखो कैसी शान ।
हरा भरा यूँ खेत है , बढ़ें देश का मान ।।
No comments:
Post a Comment