Tuesday, July 21, 2020

बिलासपुर से लक्ष्मण प्रसाद साहू जी की कविता:- ख्वाब

नाम -लक्ष्मण प्रसाद साहू 
जिला -बिलासपुर (छ.ग. )
विधा -छंदउक्त 
विषय -ख्वाब 

ख्वाब देखना सबका अधिकार, 
छोटे बड़े सभी सबका ये आधार l
नींव यही है अस्तित्व का जान लो, 
बढ़ने को आगे कहता अविराम ll

आज हमारे सामने जो हैं आगे, 
कितने ही हमसे श्रेष्ठ हैं निश्चित l
ऐसे ही वो नही बन गये साथी, 
ख्वाब सजाया, निभाया होगा ll

ख्वाबों की अपनी दुनिया होती है, 
अप्रतिम, अजेय, अथाह, निर्विघ्न l
हर मानव के अन्तस्थ रची, बसी है, 
देता दस्तक हर पल हर दम अथक ll

दामन इसका थाम लो आ मानव हे, 
मानवता के उत्थान, सम्मान गान को l
विश्व पटल पर जागृत करना, संवारो, 
विश्व शांति,भातृ -भाव ख्वाब हमारा ll

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...