रचनाकार श्रीमती पदमा साहू
खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
कविता,,, आया सावन का महीना मनभावन
भोले बाबा का डमरू डम-डम बाजे,
आया सावन का महीना मनभावन!!
साथ लाया खुशियों की सौगात,
हरा भरा खेत-खलिहान,घर आंगन!!
धरा पर पड़ने लगी वर्षा फुहार,
हरित वर्ण लिए आया सावन!!
पार्वती के औघट दानी भोले को,
नर-नारी भक्त सब लागे पुकारन!!
बेलपत्र , कनक, भांग, पंचामृत,
शिवालयों में लागे सब चढ़ावन!!
जलाभिषेक होने लगी शिवलिंग पर,
किया जिसने कालकूट विष धारण!!
गूंज रही प्रकृति में चारो दिशा,
ओम नमः शिवाय महामंत्र का वाचन!!
हरी भरी लताओं से सजी है झूला,
सुहागिनें गीत गा रही मनभावन!!
भोले बाबा का डमरू डम-डम बाजे,
आया सावन का महीना मनभावन!!
श्रीमती पदमा साहू खैरागढ़ जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment