कवियित्री- श्रीमती गायत्री ठाकुर "सक्षम "
जिला -नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश )
शीर्षक -दिल टूट गया
गलवान घाटी में धोखे से मारे गए सुनील बाबू एवं 20 जवानों को समर्पित–
* दिल टूट गया *
आज फिर दिल टूट गया।
जालिम ने फिर से,
कहर बरपा दिया।
भारत माता के ,
वीर सपूत को ,
जमीन पर गिरा दिया।
आज फिर दिल टूट गया।
गया था वह तो,
संधि करने के लिए,
पत्थरों और नुकीली,
कीलों से उसको,
छलनी छलनी कर दिया।
आज फिर दिल टूट गया।
नहीं छोड़ेंगे हम,
दगाबाज तुझको।
सुनील संग बीस,
जवानों के बदले,
का प्रण कर लिया।
आज फिर दिल टूट गया।
बीस के बदले,
चालीस को,
मारने का,
बीड़ा उठा लिया।
आज फिर दिल टूट गया।
श्रीमती गायत्री ठाकुर "सक्षम"
No comments:
Post a Comment