जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा-सायली छंद
विषय- नदी पर आधारित
शीर्षक- *सरिता*
*****†********†***********
योषिता
तेज-तेजस्विता
क्षमादायिनी वह पापनाशिनी
वैतरिणी सुचरिता
सरिता ।
तारिता
निरंतर धारिता
अनंत अनश्वर अस्मिता
प्रवाहमयी प्रवाह
प्रवाहिता ।।
भवतु
भवसागर भविता
तारिणी तटिणी तारयिता
भाग्य भागयिता
रचयिता ।
प्रबुद्ध
प्रेक्षण प्रेक्षयिता
जननी जनन जनयिता
शपथ सौगंध
संहिता ।।
वागेश्वरी
वाचक वाचयिता
मन: मनसा मनिषिता
सलील सलीला
सरिता ।
हरिप्रिया
जाया विष्णुहिता
हरिता हरीतिमा हितैषिता
सेविता सहयोगिता
सरिता ।।
*****†********†***********
गुलशन खम्हारी "प्रद्युम्न"
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
No comments:
Post a Comment