Wednesday, July 22, 2020

रायपुर से देवयानी शुक्ला की कविता:-साझेदारी

रचनाकार - देवयानी शुक्ला
जिला - रायपुर,छ.ग.
शीर्षक -  *साझेदारी*
विधा - कविता (मुक्त छंद)
------------------------
*साझेदारी*

पूछो जीवन!!!प्रश्न तुम्हारे 
सारे उत्तर पाओगे ।
ये अनुभव से भरे नयन हैं 
अश्रु भर न पाओगे ।

इन दो कर्मठ हथेलियों ने 
अगणित पीड़ा चापी है ।
इन दो सतत् चपल पैरों ने
सारी वसुधा नापी है ।

तुम इठलाओ मुझे दिखाओ
अपने सब संभार
कर्मवीर के सम्मुख छोटा 
ये सारा संसार

तुमने बरसाए थे मुझ पर कष्टों के जो शूल
जीवन रण में मुझे बनाया
उनने ही अनुकूल

मान भी लो हम सहयात्री हैं
सिक्के के दो पृष्ठ ।
साझेदारी से पा लेंगे
अपने सभी अभीष्ट ।

आओ चिर प्रतियोगी मेरे !!!
भूलें सब प्रतिद्वंद
आनंदित हो साथ में गाएँ
नेह के अनुपम छंद ।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...