कवियित्री - प्रीति चौधरी "मनोरमा"
जिला - बुलन्दशहर
शीर्षक - कारगिल विजय दिवस
दिनाँक - 26/07/2020
भारत के वीरों का शत शत वंदन है,
आज हृदय से उनका अभिनंदन है।
जो देश सेवा में रहते हैं सदैव तत्पर,
तज दिया अपना सुख -चैन और घर,
इतिहास में जिनका नाम हुआ अमर,
उनके शौर्य को कोटि -कोटि नमन है।
आज हृदय से उनका वंदन है।।
उनकी शौर्य गाथाएं सुनाएगा भारत,
वीर पुत्र भूमि कहलायेगा भारत,
जिन्होंने सर्व जीवन सुख तज कर,
सरहद का किया आलिंगन है।
आज हृदय से उनका वन्दन है।।
अपने शोणित से सींचा है भारत चमन,
उपस्थिति से जिनकी व्याप्त है अमन,
जिनकी वीरता से परिचित जन -जन,
शब्द प्रसूनों से उनका आचमन है।
आज हृदय से उनका वन्दन है।
प्रीति चोधरी "मनोरमा"
ग्राम+पोस्ट- लाड़पुर
तहसील -स्याना
जनपद बुलन्दशहर
Excellent dear.Heart touching poem .
ReplyDelete