Monday, July 13, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान कृत आलेख- पर्यावरण

रचना कार-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-पर्यावरण एवं हरियाली पर्व

हरियाली से पर्यावरण का नाता,
गेड़ी पर्व सबको है बहुत भाता।
आओ मिलकर पेड़ लगाएं,
पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।।

हरियाली अच्छी फसल की भावना लिए छग में मनाया जाने वाला प्रथम त्यौहार है।यह मुख्यत: किसानों का पर्व है।धान के बुआई के बाद श्रवण मास की अमावस्या को सभी कृषि एवं लौह उपकरणों की पूजा एवं देवी "कुटकी दाई" की पूजा अर्चना की जाती है।इस दिन बांस की गेड़ी बनाई जाती है। बच्चे जिसमें चढ़ कर घूमते व नाचते हैं।इस दिन जादू टोना की भी  मान्यता है।सभी औजारों,हल व लौह उपकरणों को धोकर कृषक उनकी पूजा करते हैं व चांवल आटे से बने चीला रोटी का भोग लगाया जाता है।
पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देता यह पर्व जनमानस को हरी- भरी धरती के श्रृंगार व हरिहर छत्तीसगढ़ की हरीतिमा बनाये रखने की प्रेरणा देता है।

आओ हम वर्षा का गीत गायें,
हम हरिहर छत्तीसगढ़ बनायें।  
हरियाली का पर्व  यह मनाये,
मानवता का एक पेड़ लगाएं।।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग
-----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...