Thursday, July 2, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- पं. सुन्दर लाल शर्मा

नाम----गिरधारी लाल चौहान
जिला----जांजगीर -चाम्पा
राज्य---छत्तीसगढ
विधा----श्लेश अलंकार पर आधारित सृजन 
शीर्षक -----पंडित सुंदर लाल शर्मा (छत्तीसगढ़ के गांधी)

व्याख्या--कवि के द्वारा  श्लेश अलंकार के माध्यम से पंडित सुंदर लाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन किया गया है ।
************************************************
 पंडित सुंदर लाल शर्मा (छत्तीसगढ़ के गांधी)

गांधी अपने देश की,  गांधी अपने राज्य की ।
ऐसे गांधी की जरूरत,आज भी है समाज की ।

देश के गांधी मोहनदास, राज्य के सुंदर लाल ।
सभी क्षेत्रों में दोनों के ,....एक से एक कमाल ।

अश्पृश्यता की लड़े लड़ाई,... विजय दोनों ने पाए।
आजादी की झण्डा लेकर,सबको आजाद दिलाएं ।

जन जन के मन में बसते, उनके नाम और काम ।
एक जीवन में कर गए......,सौ जीवन के काम ।

छत्तीसगढ़ी दान लीला,उनका  छत्तीसगढ़ीकाव्य ।
चित्र मूर्ति नाट्य कला से जुड़ा था उनका भाग्य ।

कविता में उनकी रुचि,.….... लिखते पढ़ते छपते थे ।
नाट्य लिखते खेलते भी , जागरुकता आती कहते थे ।

चमसूर गांव में जन्म इनका माता देवमती पिता जयलाल।
कवि संगीतज्ञ सज्जनता ज्ञान से चमकता  जिनका भाल ।

कहते बचपन से सबको, किताब पढ़ने की आदत हो ।
ईश्वर से क्यों किसी की दूरी ,सबसे उनका इबादत हो ।

सफलता उन्होंने पायी, सफलता के थे ही धनी ।
छत्तीसगढ़ है धान कटोरा,वो छत्तीसगढ़ के थे मणी ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...