Tuesday, July 28, 2020

देवास,मध्यप्रदेश से कवि कुंदन पाटिल जी की कविता- आओ दीपावली मनायें

नाम- कुन्दन पाटिल
राज्य- मध्य प्रदेश
सम्पर्क-129, नयापुरा, मराठा समाज देवास
शीर्षक- आओ दीपावली मनायें

"आओं दीपावली मनायें"
सौगंध हमने जो खाई थी
मन्दिर वही बनाऐंगे
खाई सौगंध पुरा करने का
लो वक्त अब आ गया।
रामजन्म भूमी संघ्रष का
बलिदानों की गाथाओं का
यह स्वर्ण युग बन गया।
विरोधियों के सड़यन्त्रो का
मिले गहरे आघातो का
अब निदान होने वाला हैं।
राम राज्य आने वाला हैं
विरोधी हमसे पुछते हैं
मन्दिर तो बनाओगे
पर तारिख नही बताओगे!
खाई सौगंध कब निभाओगे
मन्दिर कब बनाओगें?
तो सुनो राम द्रोहीयों 
मन्दिर भी बनाऐंगे
 5 अगस्त मोदी जी के हाथों 
मन्दिर का भूमी पुजन कराऐंगे
पुरे देश में अब तो हम
राम राज्य को लायेगे
खाई सौगंध पुरी कर दिखायेंगे
पावन पवितृ जन्म भूमी पर
अब दुनियाँ का श्रेष्ठत्म
भव्य राम मन्दिर हम बनायेंगे
खाई सौगंध पुरी कर दिखायेंगे।
अब तो जागो ओर जगाओं
जय सियाराम जय जय सियाराम
नाम प्रभू का लेते जाओं।
कुछ पाप अपने भी धोलो
5 अगस्त को हर घर पर
दीप जलायें दीपावली मनाऐं
अंधकार मिटाओं प्रकाश फैलाओं
राम नाम से स्वयं को तार जाओं
आओं हम दीपावली मनायें।
कुन्दन पाटिल देवास

11 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...