Monday, July 6, 2020

धमतरी से प्रेरणा पटेल की रचना- सावन सुहावन

*शीर्षक - सावन सुहावन*
*रचयिता - प्रेरणा पटेल*
*बेलरगांव धमतरी (छ.ग.)*

तप्त गलियाँ,तृप्त मेह से
धरा में आनंद छाया है
जगत का संताप हरने ये सावन आया है....


कण-कण सराबोर आगमन से
संग उम्मीदों का सागर लाया है
वसुधा की प्यास बुझाने ये सावन आया हैं....


सूखी धरती तर हो गयी
कृषकों का मन हर्षाया है
अन्न की सौगात देने ये सावन आया है....

लिए बेलपत्र चले कांवड़िए
शिव सत्य ये जगत माया है
भोले का आशीष देने ये सावन आया है....

बूंद-बूंद मन तृप्त करता
सावन हर मन को भाया है
हरित श्रृंगार कराने देखो ये सावन आया है....

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...