Friday, July 31, 2020

बिलासपुर से लक्ष्मण प्रसाद साहू की रचना- मुंशी प्रेमचंद

नाम -लक्ष्मण प्रसाद साहू 
जिला -बिलासपुर (छ.ग.)
विषय -मुंशी प्रेमचंद 
विधा -छंदमुक्त 

भारतभूमि उपवन के, अमोल चन्दन, 
प्रेमचंद जी सुरभित, साहित्य सुमन l
मानव मन की पीड़ा, भुलाते थकन, 
करते हैं आपको, शत -शत नमन ll

वाराणसी धाम, लमही ग्राम वरण, 
जनम लिये चुन, साधे मन तरण l
जागे दीन दुखी, बंधु रमत सघन, 
करते हैं आपको, शत -शत नमन ll

कुप्रथा ग्रसित था,  समाज भ्रामक, 
सुधारे बन कलम, सिपाही साधक l
ऊंच नीच भेद, मिटाते शब्द वचन, 
करते हैं आपको, शत शत नमन ll

सरल सुलभ आम, भाषा रसिक, 
सबके मनमीत , सहृदय पथिक l
हर दिल, मन छुए, स्निग्ध पवन, 
करते हैं आपको, शत शत नमन ll

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...