रायगढ़,छत्तीसगढ़
विधा-छंद मुक्त
विषय-ज्ञान
शीर्षक- ज्ञान का उदय
होता जब ज्ञान का उदय
अंधकार प्रकाश का रूप लेती है
निराशाएं आशाओं में बदल जाती है
मिटा भय मन से अभय ज्योत जलाती है
होता जब ज्ञान का उदय
अच्छे -बूरे का पहचान कराती है
सारे बेड़ियों से मुक्त कर
मानव को मानवता सिखलाती है
होता जब ज्ञान का उदय
एक नया दृष्टिकोण सीखाती है
छुआछूत भेदभाव मिटाकर
प्राणी मात्र का सम्मान जगाती है
होता है तब ज्ञान का उदय
जब अंतरात्मा की पुकार समझ आती है
मै ही सबसे बेहतर हूँ,ये सोच त्याग
प्रेम,नम्रता और सर झुकाना सिखाती है।
Nice mam acha he or likhye or hame iska giyan karwaiye
ReplyDeleteNice mam
ReplyDelete