जिला -बिलासपुर( छ.ग.)
विषय -नदी
विधा -सायली छंद
नदी
निर्बाध चलती
सरस ,सरल, सबल
बनाती मानव
संसार l
नदी
मानव पिपासा
पूरा करती अनवरत
पीड़ा स्वयं
सहती l
नदी
संघर्ष करती
रास्ता बनाने पहाड़
मैदान इंसान
सबसे l
नदी
तारनहार करती
प्रफुल्लित, संरक्षित, पल्लवित
मानव सभ्यता को
निष्काम l
No comments:
Post a Comment