Friday, July 31, 2020

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ से कवयित्री मीनाक्षी अवस्थी'छाया'जी की कविता-मुंशी प्रेमचंद जी

मीनाक्षी अवस्थी 'छाया'
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
विषय.....मुंशी प्रेमचंद जी

  गोदान ,गबन अरु कर्मभूमि, प्रेमाश्रम,के हैं रचनाकार,
   रँगभूमि,निर्मला सहित, लिख सेवासदन दिशा उद्गार।
 जुड़ जमीन से लिखा गाँव की,छोटी- छोटी बढ़ती बात,
 बूढ़ी काकी, पंच परमेश्वर, कफन कहानी पूस की रात।
 धनपत राय नाम था असली,किंतु रखा मुँशी प्रेमचँद,
  स्वाधीनता सँग्राम की खातिर, लिखे थे जब थे जेल में बँद।
 कालजयी साहित्यकार की,अमर लेखनी यश पाए,
 अँधकूप से बाहर आकर, जगत रोशनी झलकाए।
  आज याद करते हैं हम सब,उन्हीं विचारक की 'छाया',
  पराधीन भारत में रहकर, स्थापित की है माया।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...