कवियित्री - प्रीति चौधरी"मनोरमा"
जिला - बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश
शीर्षक नागपंचमी
नाग पंचमी है प्राचीन भारतीय त्यौहार,
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी का वार,
इस दिन नाग देव के दर्शन माने जाते हैं शुभ,
नाग का चित्र सुशोभित करते हैं मनुज गृह-द्वार।
हिंदू धर्म में सर्प का होता है विशेष स्थान,
भगवान शिव के गले पर हैं नागदेव विराजमान,
विष्णु जी शयन करते हैं शेषनाग पर,
नागराज वासुकी थे समुद्र-मंथन की पहचान।
नागपंचमी का त्यौहार प्रदान करे सुंदर संदेश,
जीवों पर दया करें हम, तजकर उर का द्वेष,
सर्पों के संरक्षण को प्रेरित करता यह पर्व,
याद दिलाता है हमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश।
प्रीति चौधरी "मनोरमा"
ग्राम +पोस्ट लाड़पुर
तहसील स्याना
जनपद बुलन्दशहर
उत्तरप्रदेश
No comments:
Post a Comment