Friday, July 24, 2020

हिसार,हरियाणा से कवि बलजीत सिंह बेनाम जी की कविता:-मजहबी दंगे कराता कौन है।

नाम: बलजीत सिंह बेनाम
ज़िला- हिसार(हरियाणा)
शीर्षक: मज़हबी दंगे कराता कौन है

ग़ज़ल

मज़हबी दंगे कराता कौन है
मुफ़लिसों के घर जलाता कौन है।

जब ख़ुदा है ही नहीं तो दोस्तों
हर मुसीबत से बचाता कौन है।

बल्ब के प्रकाश पर सबकी नज़र
जुगनुओं को आज़माता कौन है।

हो गया ऊँचे मकानों का चलन
खोल कर खिड़की बुलाता कौन है।

इस तसव्वर ने किया पागल मुझे
मेरे दुश्मन को सताता कौन है।

स्वरचित
बलजीत सिंह बेनाम
हाँसी 125033
ज़िला हिसार(हरियाणा)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...