स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़
शीर्षक -"भारत रत्न कलाम"
विधा- छंदमुक्त कविता
*********************
यशीअम्मा के आंख के तारे
कलाम हैं भारत के सितारे ।
असफलता कभी छू न सके ऐसी
सफलता की परिभाषा स्थापित किये ।
सूर्य की तरह जल - जल कर भी
सूर्य की तरह प्रखरता से चमके ।
देश के प्रथम नागरिक बनकर भी
सहज एवं सादगीपूर्ण जीवन जिये।
अपनी लेखन प्रतिभा एवं कृतियों से
देश के युवाओं को अच्छा पैगाम दिये।
एरोनॉटिक इंजीनियर बन कर
आर्मी में पहला हेलीकॉप्टर बनाये।
पोखरण का सफल प्रशिक्षण कराके
हमें परमाणु समूह में शामिल कराये।
रक्षा टेक्नोलॉजी के विकास के पीछे
संचालक शक्ति बनकर प्रसिद्धि पाये।
वैज्ञानिक एवं अभियंता में नाम कमाये
और देश के मिसाइल मैन कहलाये।
खुद पर पहले अमल करके
आदर्शता को चिन्हित किये।
भारत रत्न महामहिम कलाम जी
अपना सर्वस्व भारत को सौंप दिये।
Bahut achha mam
ReplyDeleteNice di
ReplyDelete