जिला-कांकेर,छग
शीर्षक- कांकेर में राम मंदिर निर्माण
विधा- रेखाचित्र लेखन
अपने अपूर्व प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाने जाने वाले व गढ़िया पहाड़ के नीचे बसे छग के कांकेर शहर में भगवान राम के जन्म स्थल अयोध्या में जिस प्रकार का राम मंदिर बन रहा है,उसी आकृति का मंदिर शहर के राजा पारा में बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया है। मंदिर निर्माण जहां होना है,वह स्थल बेहद मनोरम है। पीछे गढ़िया पहाड़ की प्राकृतिक छटा है तो सामने दूध नदी का तट है।दूध नदी तट में पाथवे के अलावा मंदिर परिसर में भव्य गार्डन बनेगा।
इसके अलावा भंडारी पारा की ओर से मंदिर तक पहुंचने के लिए
दूध नदी पर लक्ष्मण झूला भी बनेगा। मंदिर निर्माण भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक एवं मंदिर निर्माण करने वाले श्रीराम परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष शिशुपाल शोरी ने बताया कि कांकेर शहर को धर्मनगरी के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि कांकेर कांकेर की अलग पहचान बढ़े। रोजगार के अवसर व व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि हो।। कांकेर के इस मंदिर को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की तरह बनाया जा रहा है। अयोध्या जैसी दृश्य कांकेर में ही देख पाएंगे।राम मंदिर निर्माण के साथ यहां गार्डन, पाथवे, दूधनदी में लक्ष्मण झूला तथा कुंड बनाने की योजना है। इसके अलावा प्रस्तावित राम मंदिर के पीछे गढ़िया पहाड़ चढ़ने के लिए रोमांचक ट्रेकिंग पाइंट बनाया जायेगा।
*मीरा आर्ची चौहान*
*कांकेर,छग*
------------------------------------------
No comments:
Post a Comment