Wednesday, July 22, 2020

रायगढ़ से मोनालिसा बेहरा की कविता:- ये कैसी जिन्दगी

रचियता-मोनालिसा बेहरा
रायगढ़,छत्तीसगढ़
विषय-जीवन
विधा-छंद मुक्त
शीर्षक- ये कैसी जिंदगी

सोचती हूँ मैं अक्सर
जीवन क्या है?
भीड़ के कोलाहल में
चलते-फिरते लोग
जो अक्सर जीते तो हैं
पर उन्हें भी जिंदगी का
अर्थ नही मालूम
बहुत कुछ मिलता है जीवन में
पर लालसा नही मिटती
कुछ और पाने की चाहत
हमेशा रहती है दिल में
इस पाने और खोने की कसमकश में गुजर जाती है जिंदगी
फिर भी लोग समझ नही पाते
क्या खोया और पाया जीवन में
ये कैसी जिंदगी?
जहाँ हरपल मौत का एहसास हो
बीते हुए कल में जीने की चाह हो
और आने वाले कल का भय सा हो जैसे निरसता में
जिये जा रही हो जिंदगी
सोचती हूँ मैं अक्सर 
इतनी बेजान क्यूँ होती है
जिंदगी.......................

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...