Friday, July 3, 2020

अनुरमा शुक्ला कृत आलेख:- शिक्षा : वर्तमान परिदृश्य

लेखिका-अनुरमा शुक्ला
विधा-आलेख लेखन
शीर्षक-"शिक्षा-वर्तमान परिदृश्य"


प्राचीन गुरुकुल शिक्षा पद्धति का संबंध गुरू-शिष्य तक ही रहता था,सभी निर्णय गुरू स्वयं लेते थे तथा शिष्य भी पूरी तरह से समर्पित रहते थे।
पहले विद्यालयीन शिक्षा की शुरूआत में बच्चों में बहुत भय रहता था,कुछ बच्चे प्राथमिक स्तर तक ही पढ़कर पढ़ाई छोड़ देते थे ।
अभिभावक भी इतने जागरूक नहीं थे ।
वर्तमान समय में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिये तथा साक्षरता दर बढ़ाने के लिये बहुत सारी नई पद्धतियां नये नियम लागू होते गये। शिक्षक का कोई अधिकार नहीं रहा।
शिक्षा का अधिकार नियम के तहत भयमुक्त शिक्षा के नाम पर 
बच्चों को कुछ ना कहना, हर स्तर के बच्चों को उत्तीर्ण कर देना यह निर्णय जहाँ साक्षरता दर बढ़ा रहा है वहीं गुणवत्ता में कमी आ रही है।बच्चों में पढ़ाई का डर ही नहीं रहा।
कहते हैं ना भय बिन प्रित ना होय गोसाईं..यही बात है कि बच्चे आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मे बिलकुल भी गंभीर नहीं रहते,जो शिक्षा की नींव है।
निश्चित तौर पर धीरे-धीरे पालकों में जागरूकता आई है नये-नये क्षेत्र की पढ़ाई शुरु हुई है।व्यावसायिक शिक्षा की शुरूआत एक बहुत अच्छा कदम है डिजिटल पढाई भी बच्चों को रोजगार के अवसर देगी ।
वर्तमान समय में तालाबंदी के कारण बच्चों की पढाई प्रभावित हुई है और बच्चे आनलाईन पढाई से जुड़ नहीं पा रहे हैं।शायद एंड्रॉयड फोन का ना होना या नेटवर्क की परेशानी है, लेकिन शिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं।
धीरे-धीरे हर गाँव में स्कूल खुल गया,बच्चों को दूर दूर नहीं जाना पड़ता,पुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन आदि निशुल्क मिलना बहुत अच्छी सुविधा है निश्चित ही धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ी है बच्चों के लिये पढ़ना आसान हुआ है।
        कुछ सुधार आवश्यक है बच्चों में थोड़ा भय जरूरी है तथा कमजोर बच्चों को रोककर उनके स्तर में सुधार करना।
इससे ही भावी पीढी सशक्त होगी,बच्चों के गुणवत्ता में सुधार होगा ।

33 comments:

  1. Wow!❤️ You've high calibre mummy.

    ReplyDelete
  2. Replies
    1. बहुत ही शानदार रचनाएं

      Delete
  3. बहुत सुन्दर रचना लिखा है

    ReplyDelete
  4. शानदार रचना

    ReplyDelete
  5. beautiful ❤️❤️

    ReplyDelete
  6. Brilliantly penned ❤️✨

    ReplyDelete
  7. Wow beautiful ❣️

    ReplyDelete
  8. Bahut pyaara...aunty����

    ReplyDelete
  9. A beautiful creation by a beautiful person 💖

    ReplyDelete
  10. 💕💕अतिसुंदर 💕💕

    ReplyDelete
  11. Well written aunty ji ❤❤❤

    ReplyDelete
  12. Well written aunty❤️❤️

    ReplyDelete
  13. ♥️♥️♥️♥️

    ReplyDelete
  14. 😍😍🥰Bhot sundhar likha hh aapne aunty

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...