नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य-पश्चिम बंगाल
विषय- "मेरी जान"
चेहरा तेरा गुलाब नहीं
फिर भी तुम हसीन हो
आँखें तेरी शराब नहीं
फिर भी तुम नशीली हो
रहती तुम करीब नहीं
फिर भी दिल के पास हो
सच है कोई ख्वाब नहीं
तुम मेरी जानशीन हो
होंठ तेरे दो ग़ज़ल नहीं
फिर भी तुम संगीत हो
चाहे तुम रकीब नहीं
मेरे लिए मेरी जान हो
गीत नहीं ये कोई ग़ज़ल नहीं
कविता नहीं कोई मुक्तक हो
अक्षर शब्द छंद बंद अल्फ़ाज़ नहीं
"दीनेश" के दिल की आवाज हो
No comments:
Post a Comment