Friday, July 10, 2020

रायगढ़ से मोनालिसा बेहरा की रचना- कोरोना और बेगारी

रचियता-मोनालिसा बेहरा
लैलूंगा, जिला-रायगढ़
विधा-छंद मुक्त
कविता-कोरोना की मार और बेगारी का समस्या
शीर्षक- मार गई कोरोना



विश्व भर में जड़े फैलाती
अपनी अस्तित्व का एहसास कराती
आज काल बन छा गई कोरोना
चंद दिनों में ही जीवन का 
स्वरूप बदलती एक नई
ज्ञान और दिशा दिखा
मजबूर कर गई कोरोना
रोजगार पर सब का खतरा है
हर जगह मातम पसरा है
मजदूर भटक रहे हैं राहों में
आसरा लिए हुए हैं पनाहों में
रोटी की जुगाड़ और काम की तलाश में
दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
आज आफत बन मंडरा रही कोरोना
देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है
आम जनता पर संकट छाई है
प्रकृति का प्रकोप भी भारी है
यह वै श्विक महामारी है
अपनो से अपनो को जुदा कर गई
राहों को भी सुनसान कर गई
बच्चों के चेहरे से मुस्कान छीन गई
मन्दिर-मस्जिद और पाठशालाओं
के दरवाजे बंद कर गई 
भूखों मरते को और भूखा
मार गई  महामारी कोरोना।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...