Saturday, June 13, 2020

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से पुष्पा पटनायक की रचना- क्या लिखूँ

रचयिता- पुष्पा पटनायक 
स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़ 
विधा- छन्द मुक्त कविता
शीर्षक -"क्या लिखूंं"
********************
क्या लिखूं..........…

आज देश की हालात लिखूं
या बह रहे आँसुओ की तादात लिखूं
तुम्हारी वेदना और चीख़ों का सैलाब लिखूं
या मर चुकी मानवता का  अंतिम सांस लिखूं
क्या लिखूं....
गुजरी हुई उस रात का आईना साफ है

फिर भी ये दरिंदगी कियु माफ़ है
सोच कर ही रूह कांप जाती है
ये देश उन्हें सुरक्षा दे रहा है
क्या लिखूं.........
देश की जनता की हताशा और निराशा
या सत्ताधारियों से न्याय की आशा
डर है फिर सड़को पर दरिंदों की दरिंदगी छायेगी 
फिर से इस पर राजनीति की जाएगी
दिल दुखता है आत्मा रोती है 
क्या लिखूं......
आज मेरे शब्द भी शर्मसार हैं
अब भी समय और तारीख दी 
जाएगी उन्हें जो सब जानते हैं
गुनाहगार हैं
क्या लिखूं........
आज शब्द भी निःशब्द है
 और बेटियां स्तब्ध हैं
बस आँसुओ की धार है
और न्याय के लिए गुहार है
क्या लिखूं.......

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...