Saturday, June 13, 2020

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एच-एस-अरमो "अरमान " की रचना- गाँव की गोरी

रचनाकार--एच-एस-अरमो "अरमान "
जिला--रायपुर ,छत्तीसगढ़   ।
शीर्षक-" गाँव की गोरी "
विधा--छ्न्द-मुक्त  ।
**=====**======**===**
÷÷**""गाँव की गोरी ""**÷÷
         ************
मेरा देश,देश का इक गाँव,
गाँव का नाम था,  गोरी,
वहाँ रहती थी,
बाँकी इक छोरी   ।
 ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
नाम था,उसका भी गोरी ,
वो इठलाती फिरती,हिरनी-सी ,
गली-कुचे और घर --द्वारे ,
कभी पैरों से,गली की धूल उड़ाती,
तो कभी ,पनघट से पानी भरती  ।
 ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
जब आया ,उसमें,यौवन ,
तो  बरसाती थी,
वो, सावन की, शीतल फुहार ।
 ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
शादी का,जब मौसम  आया,
गोरी,हो चली ,अब पराई,
घूँघट ली थी,
जैसे ,बदली में,छिपा हो चाँद ।
  ÷÷÷÷÷÷÷===÷÷÷==
माँ-बाप,सखियों ने और रिश्तेदारों ने,
बिदाई-जुदाई के आँसू,बहाये थे खूब,
कह दिया सभी लोगों ने,
कि,आज गाँव की गोरी ,
हो गई,आज से पराई   ।
  ÷÷÷÷÷÷÷÷==÷÷÷
माँ ने,रोते-रोते कहा-मेरी प्यारी बिटिया 
नाम है, तेरा गोरी---
गोरी ही बनकर,सदा तुम रहना,
जिन्दगीं--भर ,तुम, सुख से जीना ।
  ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
पर,पता चला,कुछ दिन बाद,
उसके,ससुराल से,यह खबर आई,
उसका पति,हरदम ,यही कहता ,
तू तो है, हमारी लुगाई,
पर,दहेज़ में,तूने,कछु न लाई,
तेरे, देह का,मैं क्या करूँगा  ।
  ÷÷÷÷÷÷÷÷==÷÷÷÷÷÷
मेरे व घरवालों के लिए ,
दहेज ही है,असली दूध-मलाई,
मैं,क्या करूँगा,खाली-हाथ की लुगाई।
  ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
तेरे,माँ - बाप तो,दहेज़ तो,दे न पाये,
धीरे - धीरे ,गोरी सूरत,हुयी काली ,
इक दिन,दोनों परिवार के लिये,
वो,घड़ी भी, सामने आयी ।
 ÷÷÷÷÷÷÷===÷÷÷÷÷÷
गोरी! सदा-सदा के लिए---
सुख से,चिरनिंद्रा में  समा गई,
और ,सब कह रहे---
अब तो गोरी,हो गई,
सदा-सदा के लिए,हमारे से पराई ।
*********इति ***************
------,,,,-------,,,,,------,,,,,------,,,,,,------
व्याख्या:--इस रचना में रचनाकार ने यह बताने की कोशिश की है कि पत्नी कितनी भी सुशील,सुंदर व गुणवान हो,दहेज़ के लोभी लोगों को,दहेज़ रुपी धन-सम्पत्ति की लालसा हरदम लगी रहती है ।इक दिन ऐसा भी आता है कि मानसिक पीड़ा को सहन करते-करते,दुनियाँ से ही चल बसती है ।समाज में दहेज़ दानव व अभिशाप बन के रह गया है ।
======================
स्वरचित प्रस्तुति-अरमो,रायपुर ।
---------------**********-------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...