Tuesday, June 2, 2020

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लक्ष्मण प्रसाद साहू की रचना- प्रेम

नाम -लक्ष्मण प्रसाद साहू 
जिला -बिलासपुर (छ. ग. )
शीर्षक -तू मुझे प्रेम करता है l
विधा -गीत, लावणी छंद (16, 14)

कहते भगवन भक्तों से सुन,
 तू मुझे प्रेम करता है l
 पर पीड़ा अपनाने भाई, 
आगे नही निखरता है ll
 
 प्रेम नाम है मेरा चेतन
 अमर मन ताप हरता है l       
 बढ़ निज सोंच को करो पावन, 
 कोई नही बिखरता है ll

दाग लगा मानवता पर घन, 
खालीपन जो भरता है l
प्रेम प्रयास करो तो हरदम, 
मन को साध निडरता है ll

देख, परख,निज कदम बढ़ा सुत, 
घृणा मति अति घिनौना है l
डोर मे बंध मुझ असीम से, 
देखो मन वहीं ठहरता है ll


 व्याख्या -प्रेम के बिना ईश्वर प्राप्ति संभव नही है. सबसे पहले हम मानव से प्रेम करेंगे तभी लौकिक प्रेम से अलौकिक प्रेम का द्वार खुलेगा l


No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...