Thursday, June 18, 2020

रायगढ़ से पुष्पा पटनायक की रचना- हिन्दुस्तानियों

रचयिता- पुष्पा पटनायक 
स्थान-बनाई तमनार, रायगढ़ 
विधा- छंद मुक्त रचना
शीर्षक -"एक आह्वान हिंदुस्तानियों के नाम"

*****************************

मेरा आह्वान है सभी हिंदुस्तानियों से 
आप दूर रहो प्रत्येक चीनी सामानों से 

भूलो ना तुम 1962 का भयंकर युद्ध 
जिससे अक्साई भारत से गया था छूट 

गलवाना के 20 शहीदों ने बता दिया 
हमें ज़मी जान से प्यारी है जता दिया

अब बारी हमारी है हम भी दिखाएंगे 
चीनी हर चीज खाक में मिलाएंगे

फिर 1962 का दौर नहीं दोहराएंगे 
हम मैक मोहन को भी लांघ जाएंगे 

याद है गलवाना के शहीदों की कुर्बानी 
कतरे कतरे का हिसाब लेकर आएंगे 

मेरे कलम बयां करते हुए आज रोते हैं 
मगर भारत के कुछ लोग बेसूध सोते हैं
  
पुष्पा के कलम ने कसम खाई है आज 
पहना के रहेगी भारत को विजय का ताज 

चीन है जो दुश्मनी निभाए जा रहा है 
हम हैं जो उसके उत्पाद पर जिए जा रहे हैं 

चीनी वस्तुओं को कभी ना हाथ लगाएंगे 
आओ साथियों एकता के स्वर गुनगुनायेंगे

आधी जंग हम ऐसे ही जीत जाएंगे 
बिना बंदूक चीन को खूब मजा चखाएंगे

6 comments:

  1. बहुत सुन्दर। जय हिंद।।

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर रचना 👌👌

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया रचना.... अनुकरणीय । जय हिंद ।।

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब अच्छा रचना सुन्दर लगा

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...