Saturday, June 6, 2020

छत्तीसगढ़ के कोरबा से गोमती सिंह की रचना- कृषक

रचनाकार का नाम-गोमती सिंह 
जिला -कोरबा छत्तीसगढ़ 
यमक अलंकार पर कृषक के उपर रचना 
विधा-कविता 
शीर्षक- " कृषक की ब्यथा " 
प्रस्तुत है कविता-
कृषक खेत मे हल चलाऐ मेहनत करे अपार ,
फिर भी उसका हल नही होता दो जून रोटी का उपाय ।
कृष तन और ब्याकुल मन से रहे सदा अकुलाये, 
कृषक से निर्भर सारा देश फिर भी उसी के घर में क्लेश ।
नीर नहीं उसके खेतों में, अखियों से बहते नीर ,
पूंजीपति ये क्या समझेंगे, 
कैसी होती उनकी पीर।
      ।। इति ।।
ब्याख्या--प्रस्तुत कविता में रचनाकार ये कहना चाह रही है कि किस तरह से किसान मेहनत करके फसल उपजाते हैं फिर भी उन्ही के घर में अभाव रहता है तंगी रहती है ।
***************

1 comment:

  1. कृषक की व्यथा रचना में कवियित्री हमारे देश के कृषकों की बयथा का अत्यंत मार्मिक वर्णन करते हुए देश के लिए उनके योगदान और उनकी स्थित को अवगत कराना चाहती हैं,जो अत्यंत प्राशंगिक है

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...