Thursday, June 18, 2020

राजनांदगांव से माधवी गणवीर की रचना- हिन्द सेना

माधवी गणवीर
राजनादगांव
  विषय - *हिन्द सेना*

हिन्द सेना
वतन परस्ती पर कुर्बान हो, ऐसा हिन्द  देश हमारा,
सत्य,अहिंसा की ज्योत जलाता हिन्द देश हमारा।

वीरो की भूमि कहाती, गर्व हमारी हिन्द सेना,
जल,थल, वायु सबका अभिमान है हमारी सेना।

शहीदों की शौर्य गाथाओ का पग - पग बढ़ता सम्मान,
मां भारती के लाल कहाए, शूरवीर बने महान।

बलिदानों ने इतिहास रचा हे.. वीर तुम्हें नमन,
यशगान करता भारत,अमर शहीद तुम्हें नमन।

पाक इरादे थे हमारे, नापाक चीनियों का दमन हो,
विश्वास भू - धरा पर खंजर भोखे तुम्हारा पतन हो।
 
राष्ट्र का प्रतीक तिरंगा आज शहादत को नमन करें,
शूरवीर जांबाज सैनिकों को शत-  शत नमन करें।

*माधवी गणवीर*
    छत्तीसगढ़

1 comment:

  1. बहुत सुंदर
    बेहद उम्दा लेखन मेम जी।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...