जिला -बिलासपुर (छ. ग. )
शीर्षक -शहीदों को शत -शत नमन
विधा -छंदमुक्त
देश की आन पे मिटने वाले,
शहीदों को शत -शत नमन l
बलिदान आपका रंग लायेगा,
देशवासियों का है ये वचन ll
गलवान घाटी के समर में,
प्राण न्यौछावर कर गये l
पीड़ा असह्य, अविस्मृत,
करते है हम आपका वंदन ll
जब तक जहाँ का अस्तित्व है,
नाम अमर आपका हे सपूत l
हर एक वाणी संयम साधकर,
गर्वोन्नत, कर रहा अविरल स्पंदन ll
अब समय वो आ गया है, निश्चित,
दुष्ट चीन तो नेश्तो -नाबूत होगा l
दर -दर भटकने को ज़ालिम,
कहते हैं यही सब दृश्य होगा ll
विश्व पटल करे चीन का बहिष्कार,
यही होगा अभीष्ट पुरस्कार l
आओ मिलकर व्यूह बनायें,
देश धर्म, देश भक्तों का मान बढ़ाएँ ll
Very nice line....
ReplyDeleteVery Nice Sir
ReplyDeleteसमायानुकूल अति सुन्दर रचना
ReplyDelete