Friday, June 5, 2020

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एच-एस-अरमो"अरमान" की रचना- पर्यावरण

=======================
*रचनाकार-एच-एस-अरमो"अरमान"
*निवास-रायपुर (छत्तीसगढ़)
*जिला--रायपुर  ।
*शीर्षक--""वृक्ष की महिमा ""
*विधा--कविता (छ्न्द-मुक्त)
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
   ****""वृक्ष की  महिमा ""****
           *************
हे!वृक्ष तुम हो कितने महान ,
समय आँधी से लड़ते,पलते बढ़ते ,
धरती से अमृत निकालकर ,
उचाईयों में आगे बढ़ते ।
     =======
प्राण वायु,घनेरी छाया के तुम दाता,
फल व औषधीय के ,
तुम हो अनमोल  प्रदाता ,
मैं,तुझे कैसे भूलूँ  ,
तुम हो कई लाभों के गुणदाता ।
     ==========
--हे!वृक्ष तुम हो कितने महान्---
-----------------------------------------
बचपन से लेकर मृतशय्या तक,
तूने दिया है हम इंसानों का साथ ,
पर तुम ही नहीं रहोगे, तो--
कल और होगा जीवन,
तिल--तिल नश्वर,
तेरी कृति की,प्रकृति में,
है,ममता की छाँव  ।
 ==============
--हे!,वृक्ष तुम हो कितने महान् ----
----------------------------------------
हमें तन की जतन से ज्यादा ,
तेरी जतन करना है,
इसे भी,सुरक्षित रखना  होगा ,
इससे पर्यावरण को भी,
 संरक्षित रखना होगा  ।
=====================
हे! वृक्ष तुम हो कितने महान् -----
------------------------------------------
दुनियाँ में,मिले जिसे ,सच्चा दोस्त,
बनती उसकी,सुखमय फुलवारी,
जीवन में,जो एक वट वृक्ष लगाये,
लंबी-आयु का,वो यशगान को पाये ।
=======================
हे! वृक्ष तुम हो कितने महान् ----
--------------------------------------------
आओ साथियों,हम-सब मिलकर--
करें ये  वन्दन ,
प्रकृति की हरियाली में,
लगा दे ,खुशबूदार चन्दन,
करता रहे,समाज तुम्हारा अभिनन्दन ।
======================
हे! वृक्ष तुम हो कितने महान् - - -
------÷÷÷---÷÷÷----÷÷÷-----------
स्वरचित प्रस्तुति-अरमो ,रायपुर ।
 
======+++++++========
**व्याख्या:--उपरोक्त रचना में  वृक्ष की महिमा के बारे में आपके समक्ष प्रस्तुत किया है ।जिसमें पर्यावरण के संरक्षण में हमारा क्या योगदान हो सकता है ।
  ====//===//====//=====

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...