Friday, June 19, 2020

जाँजगीर-चाम्पा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- विश्व शांति

नाम----गिरधारी लाल चौहान
जिला----जांजगीर -चाम्पा
राज्य---छत्तीसगढ
विधा---कविता
शीर्षक---  विश्व शांति और जन 


व्याख्या--कवि के द्वारा विश्व शांति पर लोगों जैसे एकता, विजय,विकास,अमन, विश्वास के द्वारा किये प्रयासों का वर्णन किया गया है ।
************************************************

विश्व शांति और जन

विश्व शांति एकता के लिए ।
नि:शस्त्रीकरण का प्रयास करें ।
एकता ने इस पर बल दिया है ।
हम भी वही  राह  चलें ।

विजय ने इस विजय के लिए ।
जो उल्लास भरा मन में  ।
हम भी चलो भरते जाएं ।
जिससे युद्ध न हो त्रिभुवन में ।

विकास ने लिया है ।
विश्व में शांति का  प्रण ।
दिख रहा विकास उसका ।
अभी तो शेष है जीवन ।

अमन ने अमन के लिए ।
प्राण की बाजी लगा दी ।
विश्वास ने जो विश्वास दिलाया ।
ओ आज करके दिखा दी ।

शांति एकता भाईचारा ।
आओ मार्ग पर चलें ।
न हो युद्ध किसी भी हाल में ।
जरुरी है इससे सब टलें ।

शांति सबका द्योतक ।
हो सबका ही नारा ।
न हम लड़े न कोई लड़े।
हो युद्ध जहां से किनारा ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...