जिला:- रायगढ़,छत्तीसगढ़
शिर्षक:- पेड़ लगायें
*पेड़ लगायें*
******************
आओ प्रकृति सुंदर करेंगे, भरेंगे पेड़ों को धरती से..
लताएं भी लहराएंगे।
सुहानी मौसम कह जाएंगे।।
हम भी फिजा में घूमेंगे
आज,
तुम एक पेड़ लगाओ तो सही....
मदहोश हो जाएंगे प्रकृति,
बागों में कलियां खिल
जाएंगे ...
आओ फिजा को महकायेंगे।
फूलों को रंगत दिलायेंगे।।
बहकाएंगे मौसम को आज,
तुम एक पेड़ लगाओ तो सही ........
बरसेंगे रिमझिम सावन भी, झरने भी गीत गाने लगेंगे... आसमां भी मुस्कुरायेगी। पंछी भी गुनगुनायेगी।
हम भी खुशियां मनाएंगे आज,
तुम एक पेड़ लगाओ तो सही........
झूमेंगे घटाएं भी,
मोरपंख हिलाने लगेंगे..
ओढेगी धरती हरियाली।
अंजुमन में आयेगी लाली।। हम भी नाचेंगे फिजा में आज,
तुम एक पेड़ लगाओ तो सही............
जीवन हो जाएगी खुशहाल, प्रदूषण मुक्त संसार करेंगे... सज जायेगी ये धरती बंजर। चारों तरफ होगा हरियाली का मंजर।
झुक जाएंगे पतझड़ के मौसम आज,
तुम एक पेड़ लगाओ तो सही.........…
होगी हरित पट्टिका,
बदलेगी आबो हवा ....
सुखमय भरा पल होगा। आज से सुंदर कल होगा।।
आओ भविष्य संवारे आज, तुम एक पेड़ लगाओ तो सही ...........
आओ सजाए प्रकृति,
स्वच्छ करें पर्यावरण...
धरती का सिंगार होगा। प्रदूषण का संहार होगा। सुनहरे सपने सजाएंगे आज,
तुम एक पेड़ लगाओ तो सही.........…
मौलिक रचना
अजय पटनायक
Very nice
ReplyDeleteVery very nice
ReplyDeleteVery2 nice
ReplyDelete