Wednesday, June 24, 2020

जाँजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- गरीब

नाम----गिरधारी लाल चौहान
जिला----जांजगीर -चाम्पा
राज्य---छत्तीसगढ
विधा---कविता
शीर्षक---  गरीब का जीवन

व्याख्या--कवि के द्वारा  गरीबी का जीवन उससे उत्पन्न दशाओं का वर्णन एवं उसके समाप्त होने पर तपस्या यज्ञ हवन ईश्वर भजन की बात कही गई है ।
************************************************
गरीब का जीवन

गरीब -गरीब तेरा जीवन ।
देख तेरी दशा जलता ए मन ।
 वश चले तेरी दशा सुधार दूं ।
मिल जाए तुझे घर ,अन्न, वसन ।

गीले -गीले तेरे घर ।
 पल- पल जीना तेरा दूभर ।
छोटे -छोटे बच्चे तेरे, 
श्रम -श्रम टूटता कमर ।

शिक्षा -शिक्षा के लिए रोता
तेरे स्वप्न का कैसे हो सृजन ।

ठीक- ठीक वर्तमान नहीं ।
भविष्य -भविष्य क्या होगा ।
एक -एक बात सोचता हूं ।
इक- इक दृश्य क्या होगा ।

तप -तप करता तेरे लिए ।
खोज लेता होता तपोवन ।

स्वप्न- स्वप्न तेरे बिखरे ।
देखूं स्वप्न किसी का निखरे ।
और भले हंसते होंगे ।
मुझको यह खूब अखरे ।

तेरी दशा सूधरे करुं ।
यज्ञ ,दान, हवन, ईश्वर भजन ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...