Thursday, June 18, 2020

महासमुन्द से संतोष गुप्ता की रचना- शहीद

नाम   संतोष गुप्ता
स्थान    पिथौरा जिला महासमुंद 
शीर्षक - होऊँगा शहीद एक दिन


होऊँगा शहीद एक दिन ...

माँ की गोद में बैठ
  मातृ भक्ति मैं पढ़ा था ।
होऊँगा शहीद एक दिन
    अपनी बात में अड़ा था ।
दुश्मनों को मार गिराने 
    सीना ताने सीमा पर खड़ा था ।
लड़ा जब तक जान थी
    तिरंगा थामे धरती में पड़ा था ।
हुआ शहीद देश के लिये 
  खुश हूँ सपना  साकार हुआ था 
माँ , बहन , पिता देखे शहादत
तिरंगा में  हँसता लिपटा था ।
     ना रोना शहादत पर मेरी तुम
माँ का ध्यान रखना कहना  था ।

संतोष गुप्ता पिथौरा 

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...