Wednesday, June 10, 2020

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एच एस अरमो की रचना- शहरीकरण

रचनाकार-एच एस अरमो "अरमान "
निवास -बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर( छत्तीसगढ़ )
शीर्षक--""शहरीकरण ""
विधा--कविता (छ्न्द-मुक्त )
=====================
**==**"शहरीकरण "**==**
            **********
आधुनिकता और शहरीकरण,
खेती की भूमि का,किया हरण,
ऊंची-ऊंची इमारतों को,किया वरण ।
  ***********************
शहरीकरण से,हुई पर्यावरण बरबादी,
पेड़ कटे,हुई घनी आबादी,
बढ़ी गंदगी,दिखा उसका सैलाब भी,
इंसानियत मरी,हुई उसकी,लूटमार भी।
  *************************
कौन  अपना,  कौन  पराया,
न बातें होती,न दिखता कोई भाईचारा,
भीड़-भरी सड़कें,हादसे पर ,कोई न रोया ,
पैसे कमाने की होड़ ने,मानवीयता को,
जिन्दा जलाया और नीचे गिराया  ।
  ***********************
गावों की भुखमरी ने,यहाँ से भगाया,
और शहरों की ओर,हमें दौड़ाया,
फिर गंदी बस्ती में,हमको है बसवाया,
देहाड़ी मजदूर,तकदीर में लिखवाया ।
  ***********************
कोरोना वायरस की महामारी,
ने,हमारी श्रमिक जनसँख्या बतायी,
हमारी धडकनें थीं,उद्योगपतियों की कमाई,
आज आफत है,तो मिली यहाँ से जुदाई ।
  ************************
शहरीकरण की चकाचौंध,
लगा,घुसखोरी-कालाबाजारीकी पौध ,
दिखावटी खुशी व दिखे दर्दभरी पौध।
  **************************
गाँवों ने ही,बड़े शहरों को बनाया,
पर,वहाँ बसे लोग,कहते उन्हें गंवैय्या,
इनसे ही, आलिशान भवन बनवाया ।
***********इति ***************
मौलिक रचना:-अरमो,रायपुर
-----------------------------------------------
व्याख्या:---रचनाकार ने अपनी कविता के माध्यम से यह बतलाना चाहता है कि शहरीकरण की चकाचौंध ने मानवता और ग्रामीण जिन्दगी को निगल ली है ।
     ======××××××======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...