Wednesday, June 10, 2020

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से सूर्य प्रकाश पाटिल की रचना

रचनाकार सूर्य प्रकाश पाटिल
जिला बेमेतरा (छ ग)
विधा कविता
शीर्षक लॉक डॉउन_५

लॉक डॉउन ५ आ गया है,
सबके मन को भा गया है।
चारों ओर चहल पहल है,
रिश्तेदारों की भी पूछ परख है।
सरपट सरपट दौड़े गाड़ी,
भागम भागा आपा धापी।
पहले जैसा कुछ तो माहौल मिल गया,
यारों अब मजा आ गया।
मधुशाला पहले ही खुली थी,
रेलम पेल वहां मची थी।
पाठशाला खोलने का कर रही हैं विचार,
फ़िलहाल ऑनलाइन पढ़ाई को व्यापार बनाई है प्राइवेट दुकान।
इस लॉक डॉउन में हम घूमे तो ठीक,
क्योंकि पाबंदी बिल्कुल है कम।
और घूमे तो तिरछी निगाहें,
क्योंकि अभी लॉक डॉउन ५ है भाई।
हमारी खांसी हल्की फुल्की,
जिसका इलाज़ हमारे पास।
दूजे की खांसी कोरोना महामारी,
कोई क्वारेटेन्न में डालो यार।
ऐसी स्थिति है देश कि,

मजे करना चाहे हर कोई।
आजाद रहो मजे करो कोई बात नही,
पर अपनी जिम्मेदारियों का भी ख्याल रखो.........
          सूर्य प्रकाश पाटिल

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...