Wednesday, June 10, 2020

छत्तीसगढ़ के जाँजगीर-चाम्पा जिले से गिरधारी लाल चौहान की रचना- शहर

नाम ____गिरधारी लाल चौहन
जिला----- जांजगीर-चांपा
राज्य-----छत्तीसगढ़
विधा-----कविता
शीर्षक---- शहर की यादें
व्याख्या-----कवि के द्वारा गांव एवं शहर की तुलना करते हुए वहां के खान पान रहन सहन वातावरण आबादी की समस्याओं की ओर ध्यान खींचा गया है ।
************************************************

शहर की यादें

तेरा शहर शहर कहूं,या दुखों का घर ।
देख तुझे मैं सोचूं, तेरा जीवन सफर ।

धूल धुआं  आबादी ,नित यहां बढ़ रही ।
सुविधा जितना चाहिए ,निशदिन घट रही ।

रहने की किल्लत है, मंहगाई की मुसीबत है ।
रोजगार में मशीनीकरण ,की आई आफत है
 
शहर शहर सब रटते,देखा शहरों का ढ़ोंग ।
मुझको ऐसा लग रहा, ऐसे  ही होंगे लोग ।

तुझे जेमिनी कहूं या गणेश,दो नाम एक साथ में ।
तू ही बता किसे लिखूं, कागज  कलम मेरे हाथ में ।

तेरे पास जो चेक है , मैं नोट समझ बैठा ।
तूने खिलाया रसगुल्ला ,  मैं केक समझ बैठा ।

 चना मुर्रा हम खाते ,ये अपनी पहचान है ।
पिज्जा ,बर्गर ,दोसा ,इडली,ये यहां की शान है

ये शर्बत है कि पानी, तुमने मंगाके थम्हा दिया ।
रख जाऊं या पी जाऊं, ऐसे ही प्यास बुझा दिया ।

तू दाता है कि भिखारी है,आज पता चलेगा ।
एक के बदले सौ लेता है ,कब तक तू छलेगा ।

यहां महानदी है या गंगा , कुछ नहीं  कह पाऊंगा ।
दोनों की कृपा मुझ पर इतनी ,सदा शीश झुकाऊंगा।

गिरधारी लाल चौहान

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...