पता - श्रीमाधोपुर (सीकर) राजस्थान
शीर्षक - घनघोर अंधेरा
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
घनघोर अंधेरा जब जीवन में
कड़ी चुनौती लाएगा
तेरे भीतर का प्रकाश ही तुझको
नई राह दिखलायेगा
डरना ना अंधेरों से इक पल
कितनी भी भयंकर हो हलचल
आंधी में शमा को जला देना
जलती शमा के साथ तू जल
गर लपटों से मन झुलसे, तो
सूरज की और तू तक लेना
औरों को रोशन करना है, तो
आग भी थोड़ी चख लेना
ये आग तेरी तुझको इक दिन
सोने सा चमका देगी
संघर्षों के मैदान में तुझको
जीत का तमगा देगी
तेरे जीवन का तू ही कर्ता
ना सोच की ना कर पाएगा
संघर्ष बिना कोई जिया नहीं
गर हारा तो मर जाएगा
घनघोर अंधेरा जब जीवन में
कड़ी चुनौती लाएगा
तेरे भीतर का प्रकाश ही तुझको
नई राह दिखलायेगा
Bhut Sunder 😍🔥🔥❣️
ReplyDelete