विधा लेख
शीर्षक- सोमनाथ धाम
जिला- बेमेतरा (छ.ग.)
सोमनाथ धाम
सोमनाथ धाम का नाम सुनने मात्र से गुजरात में स्थित विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का ध्यान आ जाता है।
लेकिन आज हम छत्तीसगढ़ के सोमनाथ धाम की बात कर रहे है। रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित सिमगा से इसकी दूरी मात्र १० कि. मी. हैं। यहां पर अत्यंत प्राचीन शिवलिंग है जिसे सोमनाथ शिवलिंग के नाम से जाना जाता है मान्यता यह भी है कि यह स्वयंभू शिवलिंग है एवम् प्रति वर्ष इसका आकर बढ़ता है एवम् मौसम के अनुसार इसका रंग भी परिवर्तित होता है। यहां पर सावन, माघी पूर्णिमा एवम् महाशिवरात्रि के दिन भव्य मेला लगता है जिसमें भक्तों का तांता लगता है।
यहां पर शिवनाथ एवम् खारुन नदी का संगम स्थल भी है। इस संगम स्थल के कारण यहां का प्राकृतिक वातावरण बेहद सुरम्य हो जाता है, और यहां आने वाले पर्यटक नोका विहार का आनंद भी लेते हैं। इसप्रकार लोगों का यहां 'एक पंथ दो काज' हो जाता है।
इतना ही नहीं यहां पर कई और दर्शनीय मन्दिर है। जिनमे से एक है दुर्गा माता का मंदिर। इस मन्दिर में दुर्गा माता की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है एवम् यहां पर एक अखंड ज्योति हमेशा दिन रात कई सालों से प्रज्जवलित है। एवम् प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के समय हजारों मनोकामना दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं।
यहां आया हुआ हर एक व्यक्ति अपने आप को भक्ति मय से सराबोर पाता है एवम् साथ ही संगम स्थल और प्राकृतिक वातावरण से मंत्र मुग्ध हुए बिना नहीं रह सकता। इस प्रकार यहां आकर उसे गागर में सागर मिलने की अनुभूति होती हैं।
सूर्य प्रकाश पाटिल
बहुत सुन्दर लेख
ReplyDeleteबहुत अच्छी जानकारी
ReplyDeleteबहुत बढ़िया जानकारी
ReplyDelete