जिला-कांकेर
विषय-छत्तीसगढ़ के सन्दर्भ में
विधा-हाइकू
*हाइकू*
1.हे कौशलेंद्र,
विरासतों की खान,
तुम्हें नमन।
2.दण्डकारण्य
अद्भुत संस्कृति है
रत्नों की खान।
3. धीर गंभीर,
वन है भरपूर,
रत्नों से पूर।
4. छत्तीसगढ़,
धान का कटोरा,
खनिज डेरा।
5. वन ,पहाड़
गुफा,जलप्रताप,
है मनोरम।
6. छत्तीसगढ़,
लोक संस्कृति का गढ़,
हमेशा बढ़।
7. चन्द्र हासिनी,
शक्तिपीठ नमन,
गाते है जस।
व्याख्या-उपरोक्त हाइकू में छत्तीसगढ़ की धरोहर,संस्कृति, वन उपज,खनिज एवं शक्ति पीठ के बारे में बताया गया है।
नलिनी बाजपेयी
संबलपुर, कांकेर, (छ .ग.)
छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य का सुंदर वर्णन
ReplyDelete