Tuesday, May 26, 2020

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से आरती मेहर की रचना- मोह

रचनाकार ~ आरती मेहर
जिला      ~ रायगढ़ छत्तीसगढ़ 
विधा       ~ कविता (अनुप्रास अलंकार )
 शीर्षक    ~     *मोह-माया*
•••••••••••••••••••••••••••••••
हर कोई किसी की कल्पना में खोया है l
हर जन के जीवन में अपनी एक जान है l
चकोर - चाँद की चाह में चंचल हों तड़पता है l
नर -नारी के नेह में हर घड़ी नाच नाचता है l 
सुमन - सुगंध की सुध में हर पल मुस्काती है l
भगवान - भक्त के भक्ति भाव में बह जाते है l
जल - जमीन अपनी जगह पर जमे हुए है  l
सुख - समृद्धि के समय अपने साथ निभाते है l
दुख - दर्द के दबाव में सगे दग़ा दे जाते है l
पति - पत्नी के परवाह में प्रीत पनपते है l 
•••••••••••••••••••••••••••••••••

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...