Saturday, May 2, 2020

राजस्थान से प्रदीप गुप्ता की रचना- मजदूर

नाम - प्रदीप गुप्ता 
राज्य - राजस्थान , अजमेर 
शीर्षक - मजदूर 


                  मजदूर 
                --------------
हर चमकती वस्तु में 
झिलमिलाता है मेरा पसीना 
हर विलासिता में छुपा हुआ है 
मेरा परिश्रम 
ऊँची अट्टालिकाओं में 
गढा हुआ हूँ में कही गहरा 
दौड़ती गाड़ीओ ने 
रोका है मुझे हर पल 
आगे बढ़ने से 
गाँवो और शहरों को  
जोड़ने वाली सड़कों ने 
तोड़ा है मुझे बार बार 
मशीनों के शोर में 
दब जाती है मेरी आवाज़ 
हर बार 
थके हाथ  खाली पेट 
बोझ उठाते उठाते 
जिंदगी खुद एक 
बोझ बन जाती है 
महलों की तामीर की खातिर 
सड़कों पर सोने को 
मजबूर हूँ 
पर मुझे कोई शिकवा नही 
इनमें भी लिपटी है 
मेरे पसीने की खुश्बू  
नींव का पत्थर हूँ मैं 
मैं मजदूर हूँ 
 मैं मजदूर हूँ ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...