शहर/राज्य - कोटा (राजस्थान)
कविता का शीर्षक - नैतिक मूल्य
फोन -
*नैतिक मूल्य*
**********
मुक्त छंद कविता
---------
नैतिक मूल्य
कर्तव्य बोध है
मन की आंतरिक
भावना है,
लाभ-हानि, सत्य-असत्य
उचित-अनुचित
अच्छा-बुरा का
दर्पण है,
नैतिक मूल्य
विवेक बल से
संचालित होने
का नाम है
जीवन के सुलभ
प्रतिमान है,
नैतिक मूल्य
मानव जीवन को
सरल, सुगम,
कंटकहीन बनाते है,
चरित्र की गिरावट
रोकते है
बुजुर्गों का सम्मान
परिवार में मान
देश की शान
नैतिक मूल्य
ही है प्राण।
★★★★★★★★★
No comments:
Post a Comment