राज्य :- मध्यप्रदेश
मो. नम्बर :- 9926273305
रचना का शीर्षक :- नैतिक मूल्य
काम ऐसा कर चलो जगत में
सबका भला हो जय रे
करनी ऐसी कर चलो जहां में
हम जगत को सदा याद आये रे ।।
दीन हीन को दो रोटी कपड़ा
निर्बल के बनो तुम सहाय रे
ज्ञान का दिपक जगत में जला के
अज्ञान का तम दो मिटाय रे ।।
निर्धन को दो धन का दान
रोगी को निरोग बनाय रे
संघ में सच्ची शक्ती है प्यारे
सबको दिजीये ये सिखाय रे ।।
स्वहित से भी ऊपर उठकर
करो जगत का भलाय रे
बालक वृध्द रोगी नारी के
सच्चे बनो तुम सहाय रे।।
वृक्ष लगाओ जल को बचाओ
पर्यावरण को रखो तुम बचाय रे
इनको नहीं बचाया तो प्यारे
कैसे पाओगे जीवन बचाय रे ।।
अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर
बनो सदा सर्वजन हिताय रे
वसुधैव कुटुंबकम को अपनाकर
जगत के बनो तुम सहाय रे ।।
अभय चौरे हरदा
No comments:
Post a Comment