Saturday, May 16, 2020

छत्तीसगढ़ के कोरिया से तारा पांडेय "मुक्तांशा" की कविता

तारा पांडेय"मुक्तांशा"
बैकुंठपुर, जिला _कोरिया
छत्तीसगढ़
विधा_कविता

 अजीब सा रिश्ता, दोस्ती या प्यार?

बैठी नहीं सागर के किनारे
फिर भी लहरें नज़र आती हैं
हमारी दोस्ती दूरियों पर टिकी हैं
फिर भी गहराई नजर आती है।

कभी न गए साथ आपके,
मगर दिल का पंछी
विहार कर आ गया
देखी नहीं जी भरकर आपको
पर आपका चेहरा नजर आ गया।


मन तो करता है
आपको याद न करें
यहां तक कि फोन में
बात तक न करें
अनमोल समय, बर्बाद होता है
पर इस दिल का क्या करें?
जो हर वक़्त आपके पास होता है

दिल तो चाहता है
आप आएं और हम देखें आपको
मगर नजरों की चाहत कुछ और ही है
आपके आगमन की तमन्ना तो रखती हैं, मगर शरमा के झुक जाती हैं ये कह कर कि क्या करें यार समझ में नहीं आता कि
अजीब सा रिश्ता दोस्ती है या प्यार?
             तारा पांडेय"मुक्तांशा"

6 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...