Wednesday, May 27, 2020

उत्तराखण्ड से संदीप सिंधवाल की ग़ज़ल

कवि - संदीप सिंधवाल 
शीर्षक - ग़ज़ल - वो रखा करती 
राज्य - रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड 


मेरी हर  हरकत की वो  खबर रखा करती
इश्क नहीं तो क्यों मुझपे नजर रखा करती।

यों नजरअंदाज करके पास से गुजरा करती
मेरे दिलो दिमाग पे अपना असर रखा करती।

सूनी राहों में मेरी ही तरफ बढ़ती चली जाती 
क्यों मुझ पर  भरोसा इस  कदर रखा करती।

रातों का आलम तो सिर्फ चांद तारों को पता
वो गुजरी पर तेरा खयाल नई सहर रखा करती। 

 जिसकी छांव में करता है इंतजार 'सिंधवाल'
मेरी हर वफा का हिसाब वो शजर रखा करती। 

-संदीप सिंधवाल

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...