Monday, May 25, 2020

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द से द्रोपती साहू "सरसिज" के दोहे

द्रोपती साहू "सरसिज"
महासमुन्द, छत्तीसगढ़
शीर्षक:"दोहे" सरसिज के
विधा-दोहा छंद

             ******
सुख दुख दोनों संग सदा, जैसे हैं दिन रात।
खुशियाँ संग आती कभी,या दुख की सौगात।।

पर पीड़ा को समझकर, काम करें सब नेक।
रास्ते खुलते उन्नति के, विचार बनें जब एक।।

विवेकवान मानुष है, जीवों में सर्वोत्तम।
हँसना रोना बोलना, गुण मिला है उत्तम।।

जीवों पर दया करना, है मानव का काम।
मनुष्य यहाँ भगवान है,देता नव आयाम।।

सच का मान अटल सदा, झूठ सके न मिटाय।
ऊँचा होता भाल जब, लगे कलंक मिट जाय।।
                *******
               

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...